नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। चैत्र नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कालकाजी मंदिर और झंडेवालान माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचेगे। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। दोनों मंदिरों के आसपास 18 से 27 मार्च तक कुछ मार्गों में परिवर्तन लागू किया है, ताकि लोगों को जाम में फंसने से बचाया जा सके। पुलिस ने लोगों के आउटर रिंग रोड, रानी झांसी रोड और देशबंधु गुप्ता रोड से बचने की सलाह दी है। लोगों के सुगमता से आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं।गुरुवार से नवरात्र शुरू हैं। नवरात्र में दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों से श्रद्धालु कालकाजी मंदिर माता के दर्शन करने आते हैं। इसके चलते चिराग दिल्ली व सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर से मोदी मिल फ्लाईओवर तक आउटर रिंग रोड, क्राउन प्लाजा से कालक...