सिद्धार्थ, मार्च 21 -- शोहरतगढ़। कस्बा के भिरन्डा समय माता के दरबार में शुक्रवार को भक्तजनों ने वासांतिक नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप का दर्शन कर लोक मंगल की कामना की। मां को नारियल, अढ़ऊल व चमेली के फूल, सफेद मिठाई, गट्टा, पंचामृत, लाल चुनरी, फल, फूल मेवा आदि अर्पित की। क्षेत्र के शक्तिपीठ मां पल्टा देवी व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से देवी मंदिरों में घंटा-घड़ियाल, शंख व मां के भक्तिगीतों की ध्वनि से मंदिर परिसर गूंजायमान रहा। पुजारी टिल्लू शर्मा ने बताया कि पीला वस्त्र धारण कर मांके स्वरूप की पूजा-अर्चना करने व मां को दूध से बने मिठाइयों का भोग लगाने, मंत्र जप करने से ज्ञान की प्राप्ति होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...