बदायूं, मार्च 20 -- बदायूं। नवरात्र के दूसरे दिन भी मंदिरों से लेकर घरों तक पूजा पाठ का दौर जारी है। मंदिरों से घरों तक नवरात्रि के दूसरे दिन दुर्गा मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की जा रही है।शहर के नगला शक्तिपीठ और दुर्गा शक्ति पीठ सहित कई मंदिरों पर नवरात्र में पूजा अर्चना को लेकर भक्तों की भीड़ लगी हुई है। लंबी लंबी लाइनों के बीच भक्त माता रानी की पूजा अर्चना कर रहे हैं और जयकारे लगाकर माहौल भक्ति में बना दिया है। बदायूं शहर के अलावा बिसौली, सहसवान, दातागंज, बिल्सी, उझानी सहित देहात क्षेत्र में भी पूजा अर्चना का दौर जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...