मथुरा, मार्च 21 -- भगवती की नौ शक्तियों की उपासना का महापर्व नवरात्र के चलते मथुरा-वृंदावन सहित समूचे ब्रज में धार्मिक वातावरण बना हुआ है। नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना हुई। इस दौरान मंदिरों में सुबह से ही पूजा का क्रम शुरू हो गया। सुबह से ही मंदिरों में भारी भीड़ नजर आई और भक्तों ने मां के दर्शन किए। शाम को मंदिरों में विशेष शृंगार के दर्शन हुए। शुक्रवार को भक्तों ने सुबह उठकर स्नान आदि के बाद व्रत रखा और मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की। मंत्रों की माला से जाप किया। मथुरा के कैंट काली मंदिर, पुराने बस अड्डे के सामने बगुला मुखी मंदिर, रंगेश्वर देवी मंदिर, कंकाली देवी मंदिर, महाविद्या देवी मंदिर, भूतेश्वर स्थित पाताल देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, पथवारी देवी मंदिर, छत्ता बाजार में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.