कन्नौज, मार्च 21 -- कन्नौज। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। सुबह से ही शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, पुष्प, बताशा और फल अर्पित कर विधि-विधान से मां का पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि व मनोकामना पूर्ति की कामना की।शहर के प्रमुख मंदिरों सिद्धपीठ सिंह वाहिनी मंदिर, क्षेमकली मंदिर, सिंहवाहिनी मंदिर, काली दुर्गा मंदिर सरायमीरा और काली मंदिर मकरंदनगरमें दिनभर दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में पहुंचे, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। कई श्रद्धालुओं ने मां का अभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना भी की। मंदिरों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए प...