नोएडा, मार्च 21 -- नोएडा/ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नवरात्र के तीसरे दिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की। मां की आराधना के साथ ही जयकारे भी गूंजते रहे। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु दिनभर भजन-कीर्तन में डूबे रहे। श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की पूजा कर सुख शांति की कामना की। सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-2 स्थित श्रीलाल मंदिर, सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर, सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दर्जनों मंदिरों में शहर के लोगों ने पूजा अर्चना की। साथ ही घरों में भी लोगों ने मां की आराधना की। नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में भी नवरात्र के दौरान सार्वजनिक पूजा अर्चना कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। इसके अलावा ...