मेरठ, मार्च 21 -- चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उपवास रखा और सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचे और मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने व्रत रखकर माता रानी से परिवार की खुशहाली और मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। नगर के मुख्यमंत्री बड़ा महादेव शिव मंदिर, मांडव चौक स्थित हनुमान मंदिर, फलावदा रोड स्थित मंदिर, श्री सरस्वती शिव मंदिर पक्का तालाब और झारखंडी मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर दिनभर पूजा-पाठ का क्रम चलता रहा। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने फूल, नारियल और प्रसाद चढ़ाकर माता का आशीर्वाद लिया। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण भी ...