बलिया, मार्च 24 -- बलिया, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के छठवें दिन मंगलवार को देवी भक्तों ने मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप का विधि-विधान से पूजन किया। ब्रहमवेला में ही घरों व मंदिरों में दुर्गासप्तशती व चालीसा पाठ गूंजने लगे। मातारानी के जयकारों से पूरा वातावरण देवीमय हो उठा। शहर सहित कस्बा व गांव के देवी मंदिरों पर भोर से ही दर्शन-पूजन के लिए देवी भक्तों की लम्बी लाइन लगी रही। मान्यता है कि देवी के इस स्वरूप के पूजन से भक्तों को अर्थ, काम, धर्म व मोक्ष की प्राप्ति होती है।शहर के जापलिनगंज, ब्रह्माईन स्थित ब्रह्माणी देवी मंदिर, पचरूखा देवी मंदिर, मां खिला भवानी मंदिर, सोनाडीह भागेश्वरी परमेश्वरी भवानी मंदिर, मंगला भवानी मंदिर पर श्रद्धालु पुरुष व महिला देवी भक्तों ने दर्शन पूजन-अर्चन व प्रसाद के रूप में बेसन के लड्डू, केसरयुक्त मिष्ठान तथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.