बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में पहुंचकर मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंगलकामनाएं की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही, जहां लोगों ने अगरबत्ती, कपूर, धूप और पुष्प अर्पित कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्र में सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में माता के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंदिर में एक-एक कर भक्तों ने मां के दर्शन कर धूप अगरबत्ती जला कर कामना की। रौता चौराहा दुर्गा मंदिर, केडीसी स्थित दुर्गा मंदिर, आवास विकास स्थित काली माता मंदिर, स्टेशन रोड स्थित काली मंदिर, डारीडीहा स्थित दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर श्रद्धालु दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे। विधि-विधान से पुष्प चंदन, नारि...