संभल, मार्च 22 -- नवरात्र के चौथे दिन जनपद में मां कूष्माण्डा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह होते ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त माता रानी के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए और पूरे दिन जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर मां कूष्माण्डा को फल, फूल, नारियल, मेवा और चुनरी अर्पित की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। विशेष रूप से महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। जिन्होंने दिनभर घरों और मंदिरों में भजन-कीर्तन कर धार्मिक माहौल को और अधिक जीवंत बना दिया। शहर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां चामुंडा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालु पूरी...