बदायूं, मार्च 22 -- चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिरों और घरों में पूजा अर्चना जारी रही। शहर से लेकर देहात तक पूजा अर्चना और नवरात्र व्रत का दौर जारी है। शहर के नगला शक्तिपीठ और दुर्गा शक्ति पीठ पर भक्तों की भारी भीड़ जुटी हुई है। नगला शक्तिपीठ पर सुबह से भक्तों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है भक्त अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद माता रानी की पूजा कर सकें। शक्तिपीठ के बाहर दुकानें सजी होने से मिले जैसा माहौल है वहीं शक्तिपीठ पर पूजा अर्चना के दौरान माता रानी की जयकारों से भक्ति में माहौल बना हुआ है। शहर के अलावा गांव देहात इलाकों में भी पूजा अर्चना का दौर जारी है। बिसौली, दातागंज, सहसवान, बिल्सी, कुंवरगांव, उझानी, ओसामा आदि क्षेत्र में पूजा अर्चना एवं धार्मिक आयोजन किया जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्ता...