आजमगढ़, मार्च 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को घर-घर मां सिद्धिदात्री की पूजा हुई। हवन पूजन के बाद कई घरों में भक्तों ने कन्याओं के पांव पखारे। उनके माथे पर तिलक लगाकर नई थाली में भोजन कराया। शुक्रवार को सुबह से ही मां सिद्धिदात्री के पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं के मंदिरों में पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। नगर के चौक स्थित दक्षिणमुखी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए काफी भीड़ रही। मातारानी के दर्शन के बाद साथ ही कई लोगों ने कन्याओं का पूजन कर दक्षिणा दिया। वहीं, मातबरगंज स्थित बड़ादेव दुर्गा मंदिर, रैदोपुर दुर्गा मंदिर, बेलइसा स्थित बउरहवा बाबा मंदिर, सिधारी स्थित दुर्गा मंदिर, सिधौना स्थित मां सद्धिेश्वरी मंदिर में भी श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.