मथुरा, मार्च 28 -- नवरात्र के आखिरी दिन शुक्रवार को माता नवदुर्गा की पूजा-अर्चना और हवन किया। भक्तों ने घरों में ही मां दुर्गा की आराधना कर देवियों का आह्वान किया और पूजा-अर्चना कर हवन कर पूर्णाहुति दी। भक्तों ने मां दुर्गा की आरती उतार कर कौमरी, हलवा, पूड़ी का भोग लगाकर व्रत पूरा किया। नवरात्रों के आखिरी दिन नगर के जयसिंहपुरा स्थित मां चामुंडादेवी, कैंट काली मंदिर, मां पीतांबरा बगलामुखी मंदिर, श्रीजी मंदिर, नरहौली स्थित मां वैष्णों देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, महाविद्या देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में अंदर ही हवन पूजन हुआ और पूर्णाहुति दी। नगर के कई स्थानों पर नवमी के दिन कन्या लांगुरा भोज भी कराए गए। लोगों ने नौ देवी का रूप मानकर स्वागत और उनका पूजन किया।श्रीदेवी असहाय सेवा संस्थान द्वारा सरस...