संभल, मार्च 18 -- चैत्र नवरात्र के आगमन की पूर्व संध्या पर शहर के बाजारों में भीड़ का नजारा देखने को मिला। श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। मंदिरों की साफ-सफाई व सज कर तैयार हो गए। बुधवार को मुख्य बाजारों और मंदिरों के आस-पास दुकानदारों ने माता की चुनरी, वस्त्र, मुकुट, नारियल, धूप बत्ती, कलश, कंगन सहित विभिन्न पूजन सामग्री की दुकानें सजा ली हैं। नवरात्रि को देखते हुए बाजारों में अलग-अलग रंगों और डिजाइन की चुनरियां व सजावटी सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि श्रद्धालु पूजन सामग्री की खरीदारी करने भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस वजह से बाजारों में भीड़ और बढ़ने लगी है। वहीं शहर के प्रमुख मंदिरों में भी नवरात्रि को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिरों की साफ-सफाई ...