बांका, अक्टूबर 1 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र की आठवीं तिथि पर मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में माता गौरी की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और दण्डधारियों की टोली ने मां के जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना दिया। श्री श्री 108 दुर्गा मंदिर पाण्डेय टोला, मां काली मंदिर पाण्डेयडीह चान्दन, बिहायी मोड़, झझवा झरना, वैष्णवी दुर्गा मंदिर सुईया सहित अन्य पूजा स्थलों पर वैदिक मन्त्रोचार के बीच आरती व भक्ति गीतों से माहौल गूंज उठा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए चान्दन में दुर्गा पूजा समिति के संयोजक चंद्रमोहन पाण्डेय, अध्यक्ष विक्रम दुबे, नंदकिशोर वर्णवाल, अवधेश वर्मा, पाण्डेयडीह में कृष्णानंद पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय तथा सुईया में पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.