कन्नौज, मार्च 26 -- कन्नौज। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर जिले के देवी मंदिरों में आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह भोर से ही श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के लिए मंदिरों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भक्तों की संख्या बढ़ती गई और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसरों में आरती के दौरान "जय माता दी" के गगनभेदी जयकारों से माहौल गुंजायमान हो गया।अष्टमी के पावन अवसर पर महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने विधि-विधान से व्रत रखा और मां की पूजा-अर्चना की। घरों और मंदिरों में कन्या पूजन का विशेष महत्व देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने छोटी-छोटी कन्याओं को आमंत्रित कर उनके चरण पूजे, तिलक लगाया, चुनरी ओढ़ाई और उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। इसके बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य पवन...