गढ़वा, मार्च 27 -- सगमा, प्रतिनिधि। सगमा प्रखंड के मकरी गांव के सर्वेश्वरी आश्रम परिसर में स्थित काली शक्ति पीठ पर चैती नवरात्र के अवसर पर कलश स्थापना के साथ विभिन्न सामाजिक धार्मिक आयोजन किया गया। उसमें पूजा पाठ के साथ स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच के बाद दवा वितरित किया गया । उक्त जानकारी देते हुए काली शक्ति पीठ के उपाध्यक्ष बिहारी राम ने बताया कि नवरात्रि पूजा अनुष्ठान में छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड से पधारे श्रद्धालुओं के द्वारा सामूहिक रूप से कलश स्थापित कर पूरे नौ दिनों तक पूजा अनुष्ठान चला। उसमें सर्वेश्वरी आश्रम प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधा प्रदान किया। उक्त अनुष्ठान के आयोजन से आश्रम परिसर में आस्था के साथ श्रद्धा की अनवरत भक्ति धारा देखने को मिला। पूजा पाठ के साथ अनुमंडलीय अस्पताल की उपाध...