मेरठ, मार्च 17 -- नवरात्र और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ रेंज बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जनपदों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरे रेंज को 23 जोन और 79 सेक्टर में बांटते हुए 56 क्विक रिस्पॉन्स टीम क्यूआरटी तैनात की गई हैं। पुलिस ने करीब 100 स्थानों को संवेदनशील हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया है, जहां अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। प्रमुख मंदिरों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पैदल गश्त भी बढ़ा दी गई है। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी के निर्देश पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 6 अपर पुलिस अधीक्षक, 22 क्षेत्राधिकारी, 86 निरीक्षक, 631 उपनिरीक्षक, 1115 मुख्य आरक्षी, 1265 आरक्षी, 705 होमगार्ड/पीआरडी और 03 कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। रेंज के चारों ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.