भदोही, मार्च 19 -- भदोही, संवाददाता। प्रकृति संरचना के दिन चैत्र नवरात्र एवं हिन्दू नव वर्ष का आगाज आज यानि 19 मार्च गुरुवार से हो रहा है। ऐसे में बुधवार को पूरे दिन मंदिरों, देवस्थानों, घरों, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का दौर चलता रहा। उधर, महंगी के बाद भी मां की चुनरी, नारियल, पूजा सामग्री, फल की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बता दें कि नवरात्र की रौनक घरों में ही नहीं, बल्कि मंदिरों और बाजार में भी देखी जा रही है। मौसम परिवर्तन के उक्त पर्व के साथ ही हिन्दू नव वर्ष का आगाज भी होता है। मान्यता है कि इसी दिन प्रकृति की संरचना भी हुई थी। यही कारण है कि पेड़, पौधों, लताओं आदि में पतझड़ के बाद नए पत्ते आते हैं। दंत कथाओं के अनुसार नवरात्र की पूजा एवं व्रत विधि-विधान से करने पर मां दुर्गा प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.