शामली, मार्च 18 -- शामली। चैत्र नवरात्र का शुभारंभ आज से हो रहा है। इसे लेकर शहर में भक्तिमय माहौल बन गया है। श्रद्धालुओं ने देवी पूजन के लिए मूर्ति और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी है, वहीं मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट का कार्य भी तेज हो गया है। हालांकि इस बार महंगाई ने श्रद्धालुओं की जेब पर असर डाला है। नवरात्र के दौरान माता रानी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु कलश स्थापना, अखंड ज्योति और माता की चौकी जैसे धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी, जहां उन्होंने कलश, नारियल, चुनरी, रोली, पान, घी, धूप-बत्ती, अगरबत्ती, लौंग, सुपारी और कपूर सहित पूजा सामग्री की खरीदारी की। नौ दिन के व्रत के चलते अन्न का परहेज किया जाता है, जिसके चलते बाजारों में कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आट...