फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 18 -- फर्रुखाबाद। चैत्र नवरात्र को लेकर शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। नवरात्र के चलते बुधवार को बाजारों में भी पूरे दिन रौनक रही। नौ दिनों तक देवी माता के पूजन-अर्चन के लिए भक्त खरीदारी करने में व्यस्त रहे।शहर के रेलवे रोड स्थित मठिया देवी मंदिर में नवरात्र के चलते साफ-सफाई की जा रही थी। मातारानी के वस्त्र आदि की धुलाई हो रही थी। मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया जा रहा था। पुजारी छोटे मिश्रा ने बताया कि 19 मार्च को मंदिर के कपाट सुबह 4.30 बजे खोल दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अष्टमी पर हवन-पूजन होगा। नवमी पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्री शीतला देवी मदिर बढ़पुर में भी साफ-सफाई चल रही थी। इसके साथ ही गुरुगांव देवी, वैष्णों देवी मंदिर भोलेपुर और गमा देवी मंदिर फतेहगढ़ में भी नवरात्र...