बुलंदशहर, मार्च 24 -- बुलंदशहर। नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को मां कात्यायनी के स्वरूप की श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। नगर और देहात के सभी मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। माता के जयकारे, देवी जागरण और हवन से पूरा वातावरण माता की भक्ति से सराबोर हो गया मंगलवार को मां कात्यायनी की पान, फल, फूल, मेवा-मिष्ठान, ध्वजा, नारियल, चुनरी, धूप-दीप आदि से श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। नगर के देवीपुरा स्थित भवन देवी मंदिर, श्री सिद्धपीठ महाकाली मंदिर, साठा स्थित अति प्राचीन श्री राजराजेश्वर मंदिर, मामन रोड स्थित श्री भूतेश्वर मंदिर, गंगा मंदिर, आनंदेश्वर मंदिर, श्री सिद्धेश्वर मंदिर, श्री नर्वदेश्वर मंदिर, श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धपीठ, श्री गायत्री संस्कार पीठ, मंशा देवी मंदिर सहित सभी मंदिरों...