बुलंदशहर, मार्च 21 -- नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मां चंद्रघंटा की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में लगातार श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता रहा। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए। महामाई का गुणगान किया। देवी जागरण और हवन की धूम मची हुई है। शनिवार को पान, फल, फूल, मेवा, मिष्ठान, ध्वजा, नारियल आदि भेंटकर मां चंद्रघंटा के स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। नगर के मोहल्ला देवीपुरा स्थित भवन देवी मंदिर, श्री सिद्धपीठ महाकाली मंदिर, साठा स्थित श्री राजराजेश्वर मंदिर, मामन रोड स्थित श्री भूतेश्वर मंदिर, गंगा मंदिर, आनंदेश्वर मंदिर, श्री सिद्धेश्वर मंदिर, श्री नर्वदेश्वर मंदिर, श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धपीठ, श्री गायत्री संस्कार पीठ, मंशा देवी मंदिर सहित सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा करने पहुंची। श्रद्धालुओं ने दुर्...