बुलंदशहर, मार्च 19 -- क्षेत्र के गांव चौंढ़ेरा स्थित शक्तिपीठ मां विचित्रा देवी मंदिर पर चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दर्शनों के लिए मंदिर पर लंबी कतार लग गई। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पूजा अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। चौढेरा में मां विचित्रा चामुंडा देवी का प्राचीन मंदिर है। चैत्र नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में मेला का आयोजन होता है जहां काफी संख्या में दूर दराज से श्रद्धालु आते है। नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भक्तों ने मंदिर में विराजमान मां चामुंडा देवी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। भक्तों ने मां को दूध जल,पान,सुपारी,ध्वजा नारियल,सिंदूर आदि चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मां के जयकारों से मंदिर परिसर ने भक्तिमय माहौ...