बुलंदशहर, मार्च 26 -- नवरात्र के पावन पर्व पर गुरुवार को अष्टमी के दिन मां महागौरी के स्वरूप की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने अष्टमी का पूजन कर कन्या-लांगुरों को जिमाया। माता के जयकारे लगाए। गुरुवार को अष्टमी का पूजन करने के उपरांत श्रद्धालुओं ने हवन में अनुष्ठान की पूर्णाहुति की। इसके उपरांत घर और मंदिरों में कन्या लांगुर जिमाए गए। कन्या और लांगुरों को उपहार और दक्षिणा दी गई। नगर के देवीपुरा स्थित प्राचीन भवन देवी मंदिर, श्री सिद्धपीठ महाकाली मंदिर, साठा स्थित श्री राजराजेश्वर मंदिर, मामन रोड स्थित श्री भूतेश्वर मंदिर, गंगा मंदिर, आनंदेश्वर मंदिर, श्री सिद्धेश्वर मंदिर, श्री नर्वदेश्वर मंदिर, श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धपीठ, श्री गायत्री संस्कार पीठ, मंशा देवी मंदिर सहित सभी मंदिरों में माता के दर्शन और पूजन के लि...