कानपुर, मार्च 22 -- कानपुर, संवाददाता। नवरात्र के चौथे दिन भगवती के कूष्मांडा स्वरूप की आराधना हुई। भोर पहर से देवी मंदिरों में देवी के स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब मंदिरों में उमड़ने लगा। मंगला आरती कर भक्तों ने आयु, यश, बल और आरोग्य की कामना कर देवी की उपासना की। घाटमपुर स्थित कूष्मांडा देवी में रविवार को दिनभर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। कूष्मांडा देवी मंदिर में चौथे नवरात्र पर भव्य दीपदान की परंपरा है। शाम ढलते ही हजारों की संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे और दीप दान किया तो मंदिर में स्थित तालाब की आभा देखते ही बनी। दीपों की रोशनी के बीच जगमगा रहीं झालरों ने मंदिर की आभा को और भी आकर्षक बना दिया। दीप प्रज्जवलन के साथ माता के जयकारों के बीच भक्त देवी की आराधना में तल्लीन रहे। विधायक सरोज कुरील ने भी इस अवसर पर मंदिर पहुंचकर...