नोएडा, अक्टूबर 3 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नवरात्रों के मौके पर नोएडा में 1200 से अधिक संपत्ति की रजिस्ट्री हुई। इनमें से अधिक करीब एक हजार आवासीय भूखंड व फ्लैट की रजिस्ट्री हुई। पिछले साल के नवरात्रों के मुकाबले इस बार करीब 10 प्रतिशत अधिक संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई। नोएडा में तीन सबरजिस्ट्रार दफ्तर हैं जहां पूरे शहर की संपत्तियों की रजिस्ट्री होती हैं। इस बार एक नवरात्र अधिक होने पर लोगों को इस बार संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए अधिक दिन मिले। ऐसे में निबंधन विभाग में सभी दिन अधिक भीड़भाड़ रही। निबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा के तीनों दफ्तरों में रोजाना करीब 145 संपत्ति की रजिस्ट्री हुई। अधिकारियों ने बताया कि नोएडा में फ्लैटों व छोटे आकार के भूखंडों की अधिक रजिस्ट्री हुईं। दूसरे नंबर पर औद्योगिक संपत्तियां रहीं। लोगो...