मथुरा, मार्च 27 -- छटीकरा रोड स्थित चिंतामणि कुंज में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में गुरुवार को अष्टमी के दिन सैकड़ों कन्याओं- लांगुराओं का पूजन-अर्चन करके उन्हें उन्हें वस्त्र, दक्षिणा व दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित की गई। ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि नवरात्रों में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इन दिनों कन्याओं- लांगुराओं का पूजन-अर्चन करके प्रसाद ग्रहण कराने से मां दुर्गा अति शीघ्र ही प्रसन्न होकर भक्तों को मनवांछित फल प्रदान करती हैं। महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज ने कहा कि चिंतामणि कुंज हमारे सदगुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी शिवमूर्ति महाराज की साधना स्थली है। यहां पर उनके परमाणु आज भी यहां के कण-कण में व्याप्त हैं। उन्होंने बताया कि कुंज में दस दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के अंतर्गत वेद...