हापुड़, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शासन के निर्देशानुसार आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा। गढ़ नगर आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा लवी को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्य बनाया गया, जिससे उसे प्रशासनिक कार्यों की व्यावहारिक जानकारी मिल सके। बृहस्पतिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में लवी को प्रधानाचार्य की कुर्सी पर बैठाकर विद्यालय संचालन से जुड़ी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।इस दौरान लवी ने शिक्षकों के साथ बैठक की, कक्षाओं का निरीक्षण किया और छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। साथ ही उसे अनुशासन व्यवस्था, समय प्रबंध...