नई दिल्ली, मार्च 26 -- नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित होता है जिन्हें शुद्धता, शांति और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। इस खास दिन पिंक रंग पहनने की परंपरा है जो प्यार, करुणा और सकारात्मक ऊर्जा को दिखाता है। पिंक एक ऐसा रंग है जो हर किसी पर खूबसूरत लगता है और आपके लुक को सॉफ्ट और एलिगेंट बनाता है। नवरात्रि के इस दिन लोग पारंपरिक कपड़ों के साथ हल्का और ग्रेसफुल स्टाइल अपनाना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस दिन सबसे अलग और आकर्षक दिखना चाहते हैं, तो पिंक कलर के आउटफिट्स आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं, जो आपको स्टाइलिश, कॉन्फिडेंट और फेस्टिव वाइब्स से भरपूर दिखाएंगे।महिलाओं के लिए फैशन टिप्स महिलाएं इस दिन पिंक साड़ी, लहंगा या अनारकली सूट पहन सकती हैं। सिल्क, जॉर्जेट या नेट फैब्रिक में पिंक रंग बहुत खूबसूरत लगता है। इसके साथ ...