सहारनपुर, सितम्बर 17 -- नवरात्रि से पहले रेलवे ने आम यात्रियों को सौगात दी है। सहरसा से छेहरटा (अमृतसर) के बीच पहली अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू की जा रही है। इसके संचालन का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। यह ट्रेन सप्ताह में एक-एक दिन दोनों ओर से चलेगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 14628 छेहरटा-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस 20 सितम्बर से शुरू होगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार रात 10:20 बजे छेहरटा से रवाना होकर अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, राजपुरा, अंबाला, यमुनानगर होते हुए रविवार सुबह 5:05 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14627 सहरसा-छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस 22 सितम्बर से चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार दोपहर 1:00 बजे सहरसा से प्रस्थान करेगी और गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद, रुड़की होते हुए मंगलवार रात 8:30 बजे सहारनपुर पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.