मेरठ, मार्च 19 -- आगामी नवरात्रि और ईद को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से परतापुर पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस बल ने काशी, सौलाना, गगोल, डूंगरावाली और भूड़बराल गांवों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने स्थानीय लोगों से त्योहारों को मिल-जुलकर शांतिपूर्वक मनाने का आह्वान किया। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। उ...