नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- नवरात्रि के व्रत में अक्सर कुछ चटपटा और तीखा खाने का मन करने लगता है। ऐसे में कुरकुरे से आलू के पकौड़े मिल जाएं तो मजा ही आ जाता है। व्रत वाली हरी चटनी के साथ ये फलाहारी पकौड़े बहुत ही टेस्टी लगते हैं। बहुत ज्यादा टाइम ना हो और फटाफट से कुछ चटपटा बनाना हो, तो ये व्रत वाले पकौड़े बना सकते हैं। कुछ बढ़िया खाने की क्रेविंग भी पूरी हो जाएगी और पेट भी भर जाएगा। इसके लिए आपको बस उबले हुए आलू में कुछ बेसिक मसाले मिलाने है, साथ ही राजगीरे के आटे का घोल बनाकर पकौड़े फ्राई कर लेने हैं। बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट ये पकौड़े आपकी स्नैक क्रेविंग को शांत कर सकते हैं। तो आइए फटाफट से जानते हैं व्रत वाले आलू के पकौड़े बनाने की रेसिपी।व्रत वाले आलू के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री नवरात्रि व्रत में कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का द...