नई दिल्ली, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्रि के मौके पर चारों तरफ भक्ति का माहौल है। ऐसे में घरों में पॉजिटिव वाइब्स के लिए सुबह से ही भजन और आरती गूंजने लगती हैं। भक्ति के गीत, आरती या भजन की बात करें तो अनुराधा पौडवाल, नरेंद्र चंचल, लक्खा जैसे सिंगर्स के नाम जेहन में आते हैं। यहां आपके लिए टॉप 5 भजन हैं जिन्हें लोग नवरात्र के समय जरूर सुनते हैं।1. भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे इस भजन को अनुराधा पौडवाल ने गाया है। नवरात्रि की प्लेलिस्ट इस आरती के बिना अधूरी मानी जाती है। यूट्यूब पर यह आरती अनुराधा पौडवाल, नरेंद्र चंचल, अल्का याज्ञ्निक जैसे कई बड़े सिंगर्स की आवाज में है। यहां दिए गए लिंक में सबटाइटल्स के साथ इस आरती को सुन सकते हैं। 2. प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी लखबीर सिंह लक्खा के भजन तन-मन में एक अलग ही जोश भर देते हैं। प्यारा सजा है तेरा...