पिथौरागढ़, मार्च 18 -- पिथौरागढ़ में 130 पर्यावरण बटालियन के विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना 31वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों ने कहा कि सरकार उत्तराखण्ड को सैन्य भूमि और पांचवा धाम सैन्य धाम बनाने की बात करती है। वहीं दूसरी ओर 31 दिनों से पूर्व सैनिक शांतिपूर्वक धरने पर बैठे है पर उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। यह सरकार की कथनी व करनी के बीच में स्पष्ट अंतर को दर्शा रहा है। पूर्व सैनिकों ने सरकार पर आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियां शहीदों के सम्मान के बजाय उनकी उपेक्षा और पूर्व सैनिकों के दमन की दिशा में कार्य कर रही हैं। आगामी नवरात्रि में पूर्व सैनिक हाटकालिका माता से प्रदेश व देश के नीति निर्माताओं को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करेंगे। इस दौरान सद्बुद्धि भजन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान टकाना रामल...