मथुरा, मार्च 26 -- वासंतिक नवरात्रि पर श्री ब्रजसमाज हरि संकीर्तन संघ एवं श्रीजी महाराज ट्रस्ट कमेटी ने अष्टमी-नवमी पर श्रीयमुना सतचंडी महायज्ञ किया। इसमें विश्व कल्याण हेतु श्रीयंत्रराज अभिषेक, आरती, फूल बंगला तथा कन्या लांगुरा प्रसाद वितरण किया। श्रीजी मंदिर, श्री विद्यापीठ गताश्रम टीला प्रांगण में श्रीजी पीठाधीश्वर आचार्य भोला बाबा महाराज ने कहा कि विद्या दुर्गा ही धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष देने वाली हैं। उनके सान्निध्य में बनवारी बाबा आचार्य के निर्देशन में बाल गोपालों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान गोपाल, ऋषि बाबा, संजू खलीफा, वासुदेव, आरती, दीपू बाबा, ब्रजेंद्र नागर, अरविंद चतुर्वेदी, महेश चतुर्वेदी, अनंत बाबा, विष्णुदास अग्रवाल, वेदांत बाबा, सिद्धार्थ बाबा, सुधीर गौड़, सुकेश चंद्र शास्त्री, जगदीश शास्त्री, दिनेश कृष्णाचार्य, विजय चत...