औरैया, मार्च 28 -- फफूंद। कस्बे के सेठ सत्य प्रकाश के हाता स्थित मार्केट परिसर में ब्रह्माकुमारीज के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुक्रवार रात समापन हुआ। इस दौरान मां काली की आकर्षक झांकी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में बीके रिया, बीके ऊषा, बीके कृष्णा, बीके चित्रा, बीके राखी और बीके सरोज बहन को पगड़ी व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आयोजन में सहयोग करने वाले आशीष पोरवाल को भी सम्मानित किया गया। अंत में महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...