नई दिल्ली, मार्च 26 -- पूरे नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि के त्यौहार का पारण अष्टमी और नवमी तिथि पर किया जाता है। इस दिन कन्या पूजन के साथ भक्त अपना उपवास खोलते हैं और देवी मां को विदा करते हैं। इस दौरान अक्सर लोगों में कन्फ्यूजन होती है कि पूजा में रखे नारियल और जल का क्या करना चाहिए। दरअसल नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना कर के देवी दुर्गा का आवाह्न किया जाता है, जिसमें एक कलश में नारियल और थोड़ा सा जल भर कर रखा जाता है। व्रत की समाप्ति के बाद इस नारियल और जल का क्या जाए, ये बहुत से लोग नहीं जानते हैं। इससे जुड़े कई नियम हैं जो आप कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अष्टमी नवमी पर व्रत खोलने के बाद कलश में रखे नारियल और पानी का क्या करना चाहिए।प्रसाद के रूप में ग्रहण करें नारियल पूरे नौ दिनों तक पूजा में रखा होने के कारण ये नारियल प्रसाद स्वर...