हापुड़, मार्च 25 -- नवरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा नेता विकास तोमर ने लाखन गांव स्थित प्राचीन देवी मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनके साथ कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और सभी ने श्रद्धा के साथ मां के दरबार में मत्था टेका। विकास तोमर ने कहा कि नवरात्रि आस्था, शक्ति और विश्वास का पर्व है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से ही समाज में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के लिए मां से प्रार्थना करते हुए कहा कि माता रानी सभी के जीवन में खुशहाली और उन्नति प्रदान करें तथा हर कठिनाई को दूर करें।वहीं हिमांशु अग्रवाल और नितेश तोमर ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि माता रानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.