सहारनपुर, मार्च 26 -- सहारनपुर। अग्रवाल महिला संगम के तत्वावधान में चिलकाना रोड स्थित हरिदर्शन मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा का संगीतमय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापिका ममता सिंघल, अध्यक्ष पूनम माहेश्वरी, सचिव अल्पना गुप्ता, कोषाध्यक्ष वर्तिका गोयल व पूर्व अध्यक्ष सारिका सिंघल और मोनिका अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। पंडित राकेश वशिष्ठ के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। मंदिर परिसर भजनों और पाठ से गूंजता रहा। कार्यक्रम में मुकेश अग्रवाल, जूली, सलोनी बंसल, मेघा गोयल, निशा गोयल, नीरा गोयल, प्रतिभा, भारती, सुनीता गुप्ता, पूजा जैन, पूजा गोयल, मंजू गुप्ता, मोनिका सिंघल, अनुराधा, जया गुप्ता व अलका गोयल मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.