सहारनपुर, मार्च 26 -- सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति वैष्णवी महाकाली मंदिर में चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा धूमधाम से की गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर आरती उतारी और सुख-समृद्धि की कामना की। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य ऋषभ शर्मा ने पूजा-अर्चना कराई। मां भगवती का लाल चंदन और कुमकुम से अभिषेक कर दुर्गा सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने प्रवचन में कहा कि मां कालरात्रि सृष्टि का संतुलन बनाए रखती हैं और नकारात्मक शक्तियों का नाश करती हैं। उनकी कृपा से जीवन में शांति और आत्मज्ञान प्राप्त होता है। इस अवसर पर रमेश शर्मा, उपेंद्र चौधरी, अश्विनी कंबोज, सागर गुप्ता, उमा जैन, बबीता, राजबाला, रीना और कुसुम सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.