शाहजहांपुर, मार्च 22 -- शाहजहांपुर। नवरात्रि पर्व को लेकर शनिवार को एसपी राजेश द्विवेदी ने सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल के साथ गश्त की गई। एसपी ने प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण कर प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग और संवेदनशील स्थलों की जांच की। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और भीड़ प्रबंधन दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...