रुडकी, मार्च 20 -- रुड़की, संवाददाता। नवरात्रि पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने रुड़की शहर में खाद्य सामग्री की जांच अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे ने बताया कि व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को विभिन्न दुकानों से पांच नमूने जांच के लिए गए। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम ने कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, सामक चावल और सेंधा नमक के नमूने एकत्र कर राज्य प्रयोगशाला भेजे हैं। इन सभी नमूनों की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच कराई जाएगी, ताकि पर्व के दौरान लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...