रुडकी, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन रुड़की और आसपास के मंदिरों में सुबह से ही मां के जयकारे गूंजने लगे। शैलपुत्री की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने पूरे विधि-विधान के साथ मां की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मिष्ठान, हलवा-पूरी, पान, सुपारी और नारियल अर्पित कर मां का आशीर्वाद लिया। पंचशील काली माता मंदिर, सिविल लाइन स्थित शिव मंदिर, दुर्गा माता मंदिर और मां सरस्वती मंदिर समेत शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष सजावट के बीच पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...