नवरात्रि के पहले दिन भोर से ही यूपी के मंदिरों में उमड़ी भीड़, पट खुलते ही जयकारों की गूंज
लखनऊ, अक्टूबर 11 -- शारदीय नवरात्रि रविवार यानि आज से शुरू हो गए हैं। मां दुर्गा की आराधना के साथ यूपी में त्योहारों का उत्साह बढ़ने लगा है। घरों से लेकर मंदिरों व पूजा पंडालों तक सजा दिए गए हैं। यूपी में हजारों स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर, मां मुखनिर्मालिका गौरी, शक्तिपीठ माता विशालाक्षी, मां कुष्मांडा (दुर्गाकुंड), मां विंध्यवासिनी विंध्याचल मंदिर, विश्वनाथ धाम में मुखनिर्मालिका गौरी और माता विशालाक्षी समेत अन्य सभी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। मंदिरों के पट खुलते ही जय माता दी के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी। मंदिरों में विधि-विधान से घट स्थापना की गई और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू हुई। मंदिरों में हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया। वहीं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.