देहरादून, मार्च 21 -- नवरात्रि के तीसरे दिन शनिवार को मां चंद्रघंटा का अभिषेक किया गया। भक्तों ने मां चंद्रघंटा से साहस, निर्भयता, शांति और समृद्धि का आशीष मांगा। मां को प्रिय नीले रंग के वस्त्र धारण कराए गए। मां कालिका मंदिर में मुख्य पुजारी चंद्र प्रकाश ममगाई ने कहा कि मां चंद्रघंटा अपने भक्तों के कष्टों को दूर करती हैं, नकारात्मक ऊर्जा और भय से रक्षा करती हैं और जीवन में स्थिरता व कल्याण प्रदान करती हैं। इससे पहले मुख्य पुजारी ने देवी देवताओं को आमंत्रित कर उनका पूजन किया। जिसमें सर्व प्रथम गणेश पूजन, मां कालिका का पूजन, घंटी पूजन, शंख पूजन, सूर्य पूजन, गणेश पूजन लक्ष्मी पूजन व नवग्रह पूजन किया। मां कालिका यज्ञशाला में दैनिक यज्ञ के दुर्गा सप्तशती, गायत्री मृत्युंजय, श्री विष्णु सहस्रनाम, नवग्रह अनादि मंत्र के माध्यम से समस्त विश्व कल्...