नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन झंडेवाला मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए। उन्होंने माता से दिल्लीवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, श्रद्धा और शक्ति का प्रतीक है, जो हमें सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा का आशीर्वाद दिल्ली के हर परिवार पर बना रहे और सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आए। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने झंडेवाला मंदिर के निकट आयोजित भक्ति संगीत कार्यक्रम भजन क्लबिंग में भी भाग लिया। इस अवसर पर भक्ति गीतों और भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.