नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नवरात्रि के नौवें दिन यानी नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा और अर्चना होती है। सिद्धिदात्री भक्तों के सभी कष्टों को हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करती हैं। उनको मां दुर्गा की 9वीं शक्ति माना जाता है। इस साल शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि 1 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन कन्या पूजन भी होगा। ऐसी मान्यता है कि इनकी कृपा से ही शिवजी का आधा शरीर देवी का हुआ था। इसी कारण शिव अर्द्धनारीश्वर नाम से प्रसिद्ध हुए। वराह पुराण में भगवान शिव ने माता की स्तुति की है। वहीं ब्रह्माजी ने कहा है कि नवमी तिथि के दिन इन देवी की सदा स्थिरचित्त एवं ध्यान-समाधि द्वारा आराधना करनी चाहिए। ऐसा करने से ये सम्पूर्ण प्राणियों को वर देंगी। आपको बता दें कि देवी सिद्धिदात्री का वाहन सिंह है, यही नहीं माता का कमल के पुष्प पर विराजती हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.