इटावा औरैया, मार्च 18 -- इटावा। चैत्र नवरात्रि, रमजान और ईद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। इस दौरान पुजारियों और धर्मगुरुओं को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की। आश्वासन दिया कि प्रशासन ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहने और बिना पुष्टि किसी भी खबर को साझा न करने के निर्देश भी दिए। शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का आह्वान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...