नवरात्राों व हिंदू नववर्ष के मौके पर 101 कन्याओं का पूजन किया
देहरादून, मार्च 20 -- मसूरी। संवाददाता संवाददाता हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्रों पर शुभ मंगलम संस्था ने चैत्र की दूसरे नवरात्रि के अवसर पर 101 कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान विधिवत कलावा व तिलक लगाकर कन्याओं को चुनरी उड़ाई गयी lहिंदू नववर्ष के आगमन व चैत्र नवरात्रों पर मसूरी में गरीब कन्याओं का विवाह करवाने वाली संस्था शुभ मंगलम ने महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर 101 कन्याओं का पूजन किया व प्रसाद, उपहार तथा दक्षिणा दी । इस मौके पर माता रानी के जयकारे लगाने के साथ ही मां भगवती की आरती की गयी व बच्चों को हिंदू संवत में चैत्र नवरात्रों व नववर्ष के बारे में विस्तार से बताया गया। शुभ मंगलम संस्था की अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने बताया कि संस्था लगातार 5 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.